शिकायत पर की गई छापेमारी में, 397 नकली शराब की बोतलों का ढक्कन मिले

रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोण्डा। वजीरगंज थानाक्षेत्र के बालेश्वरगंज बाजार स्थित सरकारी देशी शराब की दूकान पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय के निर्देश पर तरबगंज आबकारी इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह द्वारा की गयी छापेमारी की कार्रवाई में तीन पालीथीन में भरे हुये 397 नकली शराब की बोतलों के ढक्कन मिले।
आबकारी इंस्पेक्टर के मुताबिक बालेश्वरगंज में स्थित  सरकारी देशी शराब की दूकान के पास रहने वाले विजय गुप्ता द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में नकली शराब बेचने व वहाँ अराजक तत्वों द्वारा रास्ते से आती जाती महिलाओं पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल आदि की बात कही थी।जिसपर संज्ञान लेते हुये उन्होंने तरबगंज आबकारी निरिक्षक को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया था।जिस पर  तत्काल उनके द्वारा बलरामपुर निवासी शैलेश कुमार तिवारी की सरकारी दूकान पर  छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें दूकान की बगैर सीढ़ी की छत पर पालीथीन की तीन पाउचों में रेडिको कंपनी के मार्क लगे 397 बोतलों के ढक्कन मिले।
जब इस बावत आबकारी निरीक्षक से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया कि,अभी और सेम्पलिंग की जा रही है तथा बरामद ढक्कनो व सेम्पल को मुख्यालय भेजा जायेगा व उनकी जांच के बाद जो सामने आयेगा उसपर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि, इतनी तादात में ढक्कनो का छत पर मिलना संदेह पैदा करता है।जिसमें साजिश भी हो सकती है व दूकानदार द्वारा रिपैकेजिंग भी हो सकती है।
क्या कहते हैं जिला आबकारी अधिकारी
इस बावत जब जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि,दुकान में की गई छापेमारी में प्रथम दृष्टया कुछ प्राप्त नहीं हुआ है।ढक्कनो का मिलना साजिश भी हो सकती है,बावजूद इसके सैम्पल ले लिये गये हैं, जांच रिपोर्ट आने पर यदि कुछ गलत मिलता है तो कार्रवाई की जायेगी। हालांकि इतने भारी पैमाने पर ढक्कनों का मिलना कहीं न कहीं जनपद में नकली शराब की बिक्री के प्रति गंभीर इशारे कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ