मेडिकल काॅलेज के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुँच कर जताया दुख
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। शनिवार की रात जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गाँव में अपने पट्टीदारी के चाचा की हैवानियत का शिकार हुई पाँच वर्षीय मासूम का हालचाल जानने मेडिकल कालेज पहुँचे सपा नेता सूरज सिंह ने पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती मासूम के परिजनों से मुलाकात कर बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर दुख जाहिर किया तथा पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,वह इस हैवानियत की घटना पर स्तब्ध हैं,पुलिस को दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिये।
इसी के साथ उन्होंने जिले के पुलिसिया व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुये कहा कि,जिले में इस प्रकार की घटना यह साबित करती हैं इस तरह के लोगों में कानून और पुलिस का कोई भय नहीं है।इसी के साथ प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि, प्रदेश में महिलाओं व बच्चियाँ सुरक्षित नहीं हैं।


0 टिप्पणियाँ