कोरोना वीरों की विजयी मुस्कान

एससीपीएम में लगवाये एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने कोविड टीके
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा।वैश्विक महामारी बने कोरोना वायरस के कारण लगे लाॅक डाउन में जिले के पुलिस कर्मियों द्वारा निडरता के साथ दिये गये अविस्मरणीय योगदान को कौन भूल सकता है।जब अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस के अधिकारियों के साथ जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुये 24 घंटे तक की डियुटी को कड़ाई व लोगों से आत्मियता के साथ निभाई थी।तथा जनपद को महामारी से बचाने में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कामयाब रहे।ऐसे में जब देश में बने कोविड टीके गुरूवार को एससीपीएम मेडिकल कालेज में उन्हें दिया गया तो एक बड़ी विजयी मुस्कान उनके चेहरे पर तैर गई।
इस पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मुस्कुराते हुये कहा कि,हम जीत गये।उन्होंने देश में इस महामारी के चलते अपनी जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि,अब किसी भी देशवासी की जान कोरोना राक्षस के चलते नहीं जायेगी,क्यों कि,हमारे प्रधानमंत्री व वैज्ञानिक के प्रयास से हमने अब इस पर विजय प्राप्त कर ली है।उन्होंने इस पर वैज्ञानिकों व प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
कोविड वैक्सीन लगवाने में निरिक्षक संजय कुमार के साथ दर्जन भर उप निरीक्षक व पुलिस कर्मी शामिल रहे।
बताते चलें कि,गुरूवार को पुलिस अधीक्षक ने भी डीएम के साथ जिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ