रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के खरगूपुर में सौभाग्य योजना के तहत कराये गये विद्युत कार्य के बाद भारी मात्रा में बचे उपकरणों को छुपाकर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा लिखाने वाले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर छिपाये गये उपकरणों को बरामद कर लिया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जानकारी देते हुये बताया कि,बीते 26 दिसम्बर को कोतवाली नगर क्षेत्र के पथवलिया निवासी इन्द्रजीत दुबे पुत्र राजकुमार दुबे ने बिजली का सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना खरगूपुर मे अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें जांच के दौरान पता चला कि, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा सौभाग्य योजना के अन्तर्गत ग्राम जानकी नगर पोखरा में ग्रामीण विधुतीकरण का कार्य दिग्विजय काॅन्सट्रक्शन के प्रोपराइटर इन्द्रजीत दुबे द्वारा कराया गया था। कार्य के पश्चात बचे शेष विधुत उपकरणों को बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा वापस जमा कराने हेतु प्रोपराइटर इन्द्रजीत को नोटिस जारी की गयी थी। परन्तु उनके द्वारा बचे हुए लगभग 5 लाख रूपये के कीमत के विद्युत उपकरण को जमा न करके उसे लाकर अपने घर के पीछे छुपा दिया था, तथा कुछ सामान कबाड़ियों को बेच डाला, और एक चोरी की कहानी बता खरगूपुर में झूठा मुकदमा लिखवा दिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,आरोपी इन्द्रजीत दुबे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से सभी विद्युत उपकरणों को बरामद कर लिया गया तथा आरोपी को रिमांड के लिये न्यायालय भेजा गया है।
गिरिफ्तार कर्ता टीम में,
0उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय,उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा,प्रतीक पाण्डेय।
दीवान शशांक शेखर यादव आदि रहे।


0 टिप्पणियाँ