एस पी ने किया शो रूम का उद्घाटन

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 

गोण्डा।मंगलवार को मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पास कपड़े के एक शो रूम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया।उद्घाटन के बाद शोरूम के मालिक विवेक सिंह ने बताया कि,यह मल्टी ब्राँण्ड फैक्ट्री आउटलेट का शो रूम जनपद के आम लोगों को किफायती कीमत पर बड़े ब्राँण्ड के कपड़े मुहैया करायेगा,तथा उन लोगों की बड़े ब्राँण्ड के कपड़ो की चाहत को जनपद में पूरा करायेगा।उन्होंने बताया कि,अब तक ऐसे ब्राँण्ड महानगरों में ही मिलते थे।

बताते चलें कि,विवेक सिंह  जिले के वरिष्ठ टीवी चैनल पत्रकार राजकुमार सिंह के छोटे भाई हैं।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ वर्मा, उमानाथ तिवारी,शिव अंकम ओझा,अरून मिश्रा,रोहित तिवारी,सदर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ