कर्म और निष्ठा से रविदास जी ने नये संसार की परिकल्पना की थी : चिन्मयानंद

रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज क्षेत्र के कटरा कुटी पीठ पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई l इस अवसर पर मन चंगा तो कठौती में गंगा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया गया lजिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय व पीठ के पीठाधीश्वर महंत चिन्मयानंद ने संयुक्त रूप से रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि,संत रविदास जी
ने कर्म व निष्ठा को प्रधान मानते हुये एक ऐसे संसार की परिकल्पना की थी जहाँ सब लोग एक समान हों तथा बाघ और बकरी निर्भय होकर एक साथ पानी पियें।उन्होंने कहा कि,हमारी चुनौती है कि आप इस बंधन से छूट कर दिखाइए l कुछ जातियों के प्रति आज भी सामाजिक अस्पृश्यता खूब है l इसको समाप्त करना ही संत रविदास के पद चिन्हों पर चलने का सबसे सरल सुगम मार्ग है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिंतामणि तिवारी ने कहा कि संत रविदास ने ईश्वर के साथ चंदन और पानी का रिश्ता बनाया उनके ईश्वर सर्वजन सुलभ है l गोपाल सिंह ने कहा कि रविदास के यहां प्रेम ही सर्वशक्तिमान है जो माया के मोह को काट सकता है l कमल किशोर दीक्षित ने कहा कि रविदास शब्द के संबोधन से ही भीतर ही भीतर एक ऐसा गौरव भर देता है जिसमें सदियों का लांछन भूल जाता हैl रविदास ने बहुत विनम्रता और दृढ़ता के साथ यह कहने का साहस किया था l डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने कहा कि वर्ण व्यवस्था सामाजिक श्रम के अपहरण का ही एक रूप है इसलिए श्रम की सामाजिक प्रतिष्ठा का जो संदेश रविदास की कविता और जीवन से मिलता है वह आज भी हमारे समाज की परम कामना है l विपनेश पांडे ने कहा कि संत रविदास और उनके सहयात्री संतो ने दुनिया को प्रेम की महत्ता बताई  l संचालन कर रहे विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संत रविदास की भक्ति व ज्ञान कर्मशील जीवन में रहते हुए बिना किसी आडंबर और कर्मकांड के प्राप्त किया जा सकता है l सुनील पांडे ने कहा कि संत रविदास के बनाए इस नक्शे को फिर से खोजना होगा जाहिर है यह नक्शा और कहीं नहीं रविदास के लेखन में ही मौजूद है l इसलिए उनकी लेखनी को आग्रह मुक्त होकर पढ़ा जाए l
कार्यक्रम का संचालन हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया l कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत पीठ के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने किया l
इस अवसर पर पंडित परशुराम शर्मा , अरुण सिंह , विनोद कुमार गुप्ता, बॉबी चौहान, राका शर्मा, विक्की सिंह , अंकुर कौशल, सोनू सिंह ,आनंद स्वरूप श्रीवास्तव प्रिंस , अशोक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता , गोविंद सोनी, सूरज त्रिपाठी, दिवाकर मौर्या , भोलानाथ सोनी, डॉक्टर जगत नारायण शर्मा , डॉ कुमार , इंद्र प्रकाश शुक्ला ,सीपी बाबू , बच्चा साहब सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ