रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोंडा।जिले के खरगूपुर में 10 दिन पूर्व ससुराल से गायब हुई विवाहिता का शव गांव से 300 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया।
महिला की हत्या से आक्रोशित लोगों ने गोंडा बहराइच मार्ग पर नवनिर्मित पुलिस चौकी के सामने जाम कर प्रदर्शन किया।
बताते चलें कि,खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोंडा- बहराइच मार्ग पर स्थित पिपरा बाजार के रहने वाले मुकेश कुमार तिवारी की पत्नी प्रीति 26 जनवरी को रात घर से गायब हो गई थी। जिसकी सूचना पति मुकेश कुमार ने पुलिस को दी ।पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। वही मृतिका की माता पूनम देवी पत्नी श्याम नारायण निवासी वैनिया थाना देहात कोतवाली ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि वह अपनी पुत्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को मुकेश के साथ की थी और शादी में ही विदाई कर दी थी। तब से उसके परिवार के लोग उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। 26 जनवरी को उसकी लड़की अपने पिता को फोन पर मारने पीटने की शिकायत कर रही थी तभी उसके परिवार वालों ने मोबाइल छीन लिया और मोबाइल बंद कर दिया ।उसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसके गायब हो जाने की सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और गांव से 300 मीटर दूर गन्ने के खेत में शव को बरामद कर लिया ।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक।
इस घटना के बावत जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि,27 जनवरी को खरगूपुर थानाक्षेत्र से गायब हुई नव विवाहिता का शव उसके पति की निशानदेही पर गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है।पुलिस की जाँच में पति द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ