सीएमओ ने कोविड टीकाकरण का किया निरिक्षण

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के वजीरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे कोविड टीकाकरण का मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अजय सिंह गौतम ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने ने मातहतों को दिशा निर्देश दिये। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की अन्य संचालित सेवाओं का भी जायजा लिया तथा कोरोना के प्रथम चरण के टीकाकरण में वंचित 39 कर्मियों को तत्काल टीकाकरण करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने शुरू हो रहे जेई टीकाकरण अभियान की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति पंजिका समेत अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल भवन व परिसर की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे
सोमवार शाम तक 26 कर्मियों का टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर सीएचसी  अधीक्षक के साथ अन्य अस्पताल के कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ