किसान आन्दोलन केन्द्र व राज्य सरकार की ताबूत में आखिरी कील - हरिनाम सिंह

गोंडा ।भारत सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा चलाया जा रहा आन्दोलन केन्द्र व राज्य सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।यह बात इन्दिरा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह चौहान ने एक दिवसीय गोंडा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सभी मोर्चों पर असफल रही है और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा और प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक निरन्तर संघर्ष करना होगा तथा सरकार के जन विरोधी कामों के बारे में आम जन को जागरूक करना होगा।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर अमित मिश्रा, रमन श्रीवास्तव,भूपेन्द्र तिवारी,शिव कुमार तिवारी एडवोकेट,डा0 अजय मिश्रा,शिवांश सिंह,अनिल कौल एडवोकेट समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
अमित मिश्रा बने प्रदेश महामंत्री
इन्दिरा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह चौहान ने जिले के युवा नेता अमित कुमार मिश्रा को इन्दिरा युवा वाहिनी का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि श्री मिश्रा के अगुआई में देवीपाटन मंडल में संगठन पूरी मजबूती से सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन के बीच पहुँचाने का काम करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ