रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक के एक नये फरमान के तहत पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विभागों में तैनात निरीक्षकों को उनके व पुलिस उपाधीक्षक के साथ विभाग में भर्ती नये पुलिस कर्मियों को दो घंटे की क्लास देनी होगी।जिसमें कौन क्या पढ़ायेगा बाकायदा इसका टाइम टेबल भी बनाया गया है।
इस बावत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जानकारी दी कि,इसके लिये पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षकों को उनके रूचि व जानकारी के विषयों के हिसाब से टाइम टेबल बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,इससे पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षकों के समय व अनुभवों का पुलिस के नये रिक्रूटों द्वारा अनुभव लिया जा सकेगा,जो भविष्य की पुलिसिंग के लिये बेहतर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि, इसी के साथ निरीक्षकों को नया करने का मौका मिलेगा जो उनकी जानकारी व आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनाये गये टाइम-टेबल में क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह को जंगल ट्रेनिंग, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम को अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं पुलिस रेगुलेशन,क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय को आपदा प्रबंधन,रिटा.पुलिस उपाधीक्षक दिग्विजय सिंह को आर्थिक अपराध,निरिक्षक रमेश पाण्डेय को भारतीय दण्ड संहिता, श्याम बहादुर को पुलिस व्यवहारिक प्रशिक्षण, राजेन्द्र सोनकर को साक्ष्य अधिनियम,विवेक सिंह यादव को भारतीय दण्ड प्रकिया,मनोज सिंह को विभिन्न अधिनियम पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिसकी शुरुआत अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को साइबर क्राइम पढ़ाने के साथ कर दी है।


0 टिप्पणियाँ