रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते घर के बाहर आग सेंक रहे युवक पर दबंगों ने फरसे हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया।जिसे सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने परिजनों व अन्य लोगों की मदद से सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।घायल युवक के भाई ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी है। घटना परसपुर थानाक्षेत्र के ग्राम विहुरी गोशायपुरवा का है।जहाँ के रहने वाले अजय गोस्वामी और उनके भाई अपने घर के बाहर आग सेंक रहे थे। तभी जमीनी विवाद को लेकर गाँव के ही दबंग सर्वेश ,अखिलेश पुत्र गण भुला वन , भूला वन पुत्र पंच बहादुर व चार पांच अन्य लोग घर पर चढ़ आये व उन्हें ललकारते हुये फरसे और भाले से हमला कर दिया।हल्ला-गुहार मचाने जब परिवार के सदस्य व अन्य गाँव के लोग दौड़े तो दबंग गंभीर रूप से घायल अजय को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल अजय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अजय के भाई जगदीप गोस्वामी ने बताया कि, उनके द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा ना तो अभी मुकदमा लिखा गया है और ना ही आरोपियों कि गिरफ्तारी की गई है।


0 टिप्पणियाँ