विवादों को हल करके परिवार को बचाना पुलिस का प्रयास -एएसपी

महिला थाने पर आयोजित परामर्श दिवस पर पाँच अधूरे हुये पूरे

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा।पति-पत्नी एवं उनके मध्य होने वाले छोटे-छोटे विवादों को हल कराकर उनके बिखरे हुये परिवार को समेटते हुये उनके परिवार को बचाना पुलिस का प्रयास है।यह बातें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मुख्यालय स्थित महिला थाने पर परिवार बचाने की एक पहल कार्यक्रम के तहत आयोजित परामर्श दिवस में कहीं। इस दौरान उनकी मौजूदगी में किन्हीं गलत फहमियों के चलते उत्पन्न हुये विवाद के कारण अलग हुये  पाँच जोड़े एक साथ रहने के लिये राजी हुये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि,शहर के समाज सेवियों व पुलिस कर्मियों की मदद से पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे विवादों एवं समस्याओं को दूर कर उन्हें आपस में मिलाने का प्रयास किया जाता है।जिसके क्रम में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 21 मामलों में आये कुल पाँच जोड़ों को जिसमें कविता पत्नी रोशन लाल, प्रमिला गौतम पत्नी रामकुमार,श्रीमती नीता देवी पत्नी संदीप कुमार, रफातुल पत्नी मो0 इस्माइल, 
मिथिलेश पत्नी रमेश को आपस में मिलाकर उन्हें सुखमय भविष्य की कामना के साथ रहने के लिये राजी कर वापस भेजा गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में प्रभारी महिला थाना पूनम यादव,रिटा.उप निरिक्षक राजमंगल मौर्या, डा0 उमा सिंह, विनय कुमार मिश्र, महेश गुप्ता, संतोष ओझा, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, राधारानी मिश्र, स्वाती पाण्डेय, म0का0 रोशन आरा, पूजा यादव, शाहिना बानो समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ