गोंडा।जिले के कोतवाली करनैलगंज कोतवाली अंतर्गतएक गाँव में एक व्यक्ति ने दबंगो द्वारा छत न लगाने देने की शिकायत पुलिस से की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरास के मजरा पांडेय पुरवा निवासी जगजीवन द्वारा कोतवाली पुलिस को दिये अपनी तहरीर के वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। सरकार द्वारा उसे प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया था। जिसका निर्माण वह अपने पैतृक आबादी की भूमि में करवा रहा है। आवास की दीवार बनकर तैयार हो गई है, एक दबंग किस्म का व्यक्ति उसका छत नहीं लगने दे रहा है तथा आये दिन उसके आवास निर्माण में बाधा डाल रहा है। तहरीर के मुताबिक रविवार की शाम करीब 5 बजे व सोमवार की सुबह दबंग उसके दरवाजे पर पहुंचे और जाति सूचक सूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली देते हुये मारने के लिये दौड़ा लिया। वह अपनी जान बचाकर अपने घर के अंदर चला गया। जिस पर पीछा करते हुये दबंग उसके अंदर घुसकर लात मूका घूसा से मारने लगे। हल्ला गुहार पर गांव के लोग पहुंचे तब उसकी जान बची।
कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ