गोण्डा। खून की कालाबाजारी करने वाले 13 नामजद व दो अन्य के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया गया है।
अतिरिक्त प्रभार देख रहे बलरामपुर के औषधि निरिक्षक ओम प्रकाश के मुताबिक सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब सूत्रों की द्वारा उन्हें खबर मिली कि,कुछ लोग दुखहरण नाथ मंदिर के समीप एससीपीएम अस्पताल के पास मरीजों से पैसा लेकर खून बेचने का कार्य में लिप्त हैं। सूचना पर जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ व्यक्ति आपस में ब्लड को लेकर कहासुनी कर रहे थे पूछताछ में खून खरीदने व बेचने के धंधे की बात सामने आई तो उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों समेत पुलिस को दी जिस पर नगर कोतवाली में
बसंत पुत्र सुखदेव, सलाहुद्दीन पुत्र सलीम,अलमास पुत्र मंजूर,इमरान पुत्र मोहम्मद, अनवर व इलियास पुत्र मोहम्मद समी, कलीम, साहेब,नान्हू ,एससीपीएम अस्पताल के सिद्धार्थ मिश्रा, के के मिश्रा, तथा जिला चिकित्सालय के राजकुमार चौधरी व शव वाहन चालक चंद्र प्रकाश ,द गोल्डन ब्लड व अज्ञात के ऊपर नगर कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कर पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।वहीं सूत्रों के हवाले से पाँच को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।


0 टिप्पणियाँ