गोण्डा। तिलहन, खली, मेथाआयल, मूंगफली, राईस ब्रान आदि के व्यापार में हो रही संगठित कर चोरी के सम्बन्ध में वाणिज्यकर मुख्यालय के निर्देश पर जनपद एवं जनपद अयोध्या के विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा फर्मो के कर चोरी की जांच में शहर के साहेबगंज निवासी अमित कुमार अग्रवाल की फर्म अमित ट्रेडिंग कम्पनी व अन्य फर्मो द्वारा लगभग 32 करोड़ रूपये की टैक्स चोरी की बात समाने आयी। जिसके सम्बन्ध में असिस्टेन्ट कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सुसंगत धाराओं समेत आई0टी0एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक को0 नगर आलोक राव द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बड़गांव चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया । जिसे रिमांड हेतु न्यायालय रवाना किया गया।
0 टिप्पणियाँ