रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के धानेपुर थाने हेड कांस्टेबल द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान राह में मिले ज्वेलरी से भरे बैग को उसके स्वामी को वापस लौटाकर इमानदारी दारी की मिसाल पेश की है।
बताते चलें हेड कांस्टेबल रामानंद यादव व मुरलीधर मिश्रा क्षेत्र भ्रमण पर थे कि, इटियाथोक रोड पर दुर्गा मंदिर के पास एक थैला पड़ा मिला, जिसमें कुछ सोने व चांदी के जेवरात थे।अभी वह इस बावत आस - पास के लोगों से पूछताछ कर ही रहे थी कि, तभी थानाक्षेत्र के समदा गाँव निवासी विजय कुमार तिवारी पुत्र राम कृष्ण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर बताया कि, मेरी पत्नी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी कि, उसका थैला यहीं कहीं गिर गया था, जिसमें कुछ सोने व चांदी के आभूषण व अन्य उपयोगी समान है जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख है, यह थैला उसकी पत्नी का है। इस पर उसकी पत्नी द्वारा बताए अनुसार थैला चेक किया गया तो सही पाया गया विश्वास होने पर उक्त थैला विजय कुमार की पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के इस ईमानदारी व जिम्मेदारी भरे कार्य से आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ