रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोंडा!जिले की तरबगंज पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष संपन्न कराने की कवायद के तहत पुलिस जहां उपद्रवियों को चिन्हित कर गुंडे बदमाशों व हिस्ट्रीशीटर की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। वहीं अब तक थाना क्षेत्र के 874 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक तरबगंज इन्द्रजीत यादव ने बताया कि,क्षेत्र में होने वाले आगामी चुनावों में मतदान शांतिपूर्ण व निर्भीक तरीके से संपन्न हो तथा मतदान के दौरान कोई भी तत्व किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न करने पाये, इसके लिए सभी थानाक्षेत्र के बवालियों, गुण्डों व हिस्ट्रीशीटरों को युद्धस्तर पर पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है।इसी के साथ क्षेत्र में 2 पर गुण्डा,40 पर 110 ,13 पर अवैध कच्ची शराब,1 पर 4/25 ,50 पर 151 तथा 554 पर 107/116 समेत 213 व्यक्तियों पर अन्य धाराओं के साथ कार्रवाई कर उन्हें पाबंद किया गया है।उन्होंने बताया कि,पुलिस की यह कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।
प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और निष्क्रिय अपराधियों के साथ उपद्रवियों पर पैनी नजर रखते हुए उन पर तेजी के साथ कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा दिन और रात दोनों समय चेकिंग की जा रही है,तथा क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों समेत सभी हिस्ट्रीशीटरो को लेकर पुलिस सतर्क है।
उनके मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस सभी अपराधियों बवालियो व हिस्ट्रीशीटरो पर पुलिस लगाम कसने की चाक चौबंद व्यवस्था कर चुकी है। इसके लिए थाना क्षेत्र के सभी बीट सिपाहियों को निगरानी के लिए निर्देश के क्रम में वे अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ