गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव में मां-बेटी की कटहल के पेड़
लटकता शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी।
सूत्रों की मानें तो बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ व पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर दोनो ने साथ-साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की बताई जा रही है।
बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही रात में ही डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।जिसके चलते दोनो के आत्महत्या की बात सामने आई है।
उन्होंने बताया कि,आरोपी युवक को हिरासत लिया गया है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बहरहाल लड़की की मां ने भी क्यों फांसी लगाई यह सवाल है।
वहीं चर्चा है कि, हिरासत में लिए गए युवक ने पुत्री का कोई आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसकी वजह से मां बेटी एक साथ फांसी लगाकर जान देने को मजबूर हो गईं थी।हिरासत में लिए गए युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है तथा उसका परीक्षण कराया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ