रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले वजीरगंज स्थित डुमरियाडीह विद्युत उपकेन्द्र में बुधवार को आयोजित मेगा कैंप में 10 लाख रूपये बकाये की रिकार्ड वसूली की गई।
इस बावत जानकारी देते हुये जे ई विद्युत गुड्डू यादव ने बताया कि,इस आयोजन का मकसद सरकार द्वारा आम लोगों के लिये सरचार्ज मुक्त बिलों के भुगतान समेत अन्य तरह की समस्याओं को हल करने का है।
उन्होंने बताया कि,बुधवार को डुमरियाडीह उपकेन्द्र पर आयोजित किये गये इस मेगा कैंप में क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने लाभ उठाया तथा करीब 10 लाख रूपये के करीब बकाये विद्युत बिलों का भुगतान किया।वहीं उपभोक्ताओं के अन्य समस्याओं का भी निराकरण मेगा कैंप में किया गया।
बताते चलें कि,जबसे विद्युत उपकेन्द्र डुमरियाडीह का चार्ज गुड्डू यादव को मिला है तब से अब तक विद्युत बकाये को जमा करने में आश्चर्यजनक तेजी आई है।


0 टिप्पणियाँ