रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले की वजीरगंज पुलिस के लिये चुनौती बने शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि,
2 मार्च की रात्रि में वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक रात्रि क्षेत्र गस्त व अपराधियों की तलाश में बालेश्वरगंज में मौजूद थे कि,मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 2 शातिर चोर अवैध असलहों के साथ एक मोटरसाईकिल पर बंधवा चौराहे की तरफ से बालेश्वरगंज की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस वहाँ पहुँचकर उनकी घेराबन्दी की गई तथा दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त श्रीजवन मौर्या के पास से 1 अवैध तमंचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस व अभियुक्त बजरंगी यादव के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस के साथ एक सफेद झोले से 2 लैपटाप,2 अदद कैमरा व 1 हार्ड डिस्क बरामद हुआ। पूछताछ में चोरों द्वारा 4 जनवरी की रात में भगोहर स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोडकर चोरी करने व 18 नवंबर 2020 की रात्रि झिलाही मोड़ के पास स्थित एक बैट्री की दुकान में सेंध काट कर बैट्री व ट्रमिनल चुराने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके द्वारा चुराया गया 2 प्रिन्टर, 2 डिब्बा टर्मिनल, 13 बैट्री बरामद किया है।
गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, डुमरियाडीह चौकी प्रभारी नीरज सिंह, हेड कांस्टेबल अरूण यादव,रवीन्द्र यादव, चंदन,शेखर आदि रहे।


0 टिप्पणियाँ