रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाने में गये भाजपा जिलाध्यक्ष की वहाँ तैनात पुलिस कर्मियों से किसी बात को लेकर बहस के बाद धक्का-मुक्की हुई, जिसपर नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्रवाई को लेकर कोतवाली का घेराव किया गया।वहीं जिलाध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय से शिकायत पर उन्होंने इसकी जांच हेतु अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को मौके पर भेजा तब जाकर मामला कहीं शान्त हुआ।
वहीं सूत्रों के मुताबिक किसी बात से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी देहात कोतवाली पहुँचे व एस आई अनूप गुप्ता को पीट दिया ,इतने में वहाँ दरोगा घीसूराम सरोज व अन्य पुलिस कर्मी पहुँच गये व जिलाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।जैसे ही इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को हुई, वैसे ही वहाँ हंगामा मच गया।कार्यकर्ताओं ने कोतवाली को घेरकर भारतमाता की जय के नारे लगाते हुये पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग करने लगे।बहरहाल मौके पर आये अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने स्थित को संभाला व कार्यकर्ताओं को शांत किया।
क्या कहते हैं एएसपी
इस बावत जब एएसपी शिवराज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि,प्रकरण की जांच की जा रही है।तथा दोषी पुलिस कर्मीयों को निलंबित किया गया हैं।


0 टिप्पणियाँ