गोण्डा: रोडवेज ने मारी टक्कर , बाइक सवार घायल

रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली के सदभावना चौकी क्षेत्र में अयोध्या-गोंडा हाइवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।जहाँ उसका इलाज चल रहा है। 
मिली जानकारी के मुताबिक, पथरी बाजार चौकी क्षेत्र के माझा तरहर गाँव के रहने वाले  राजमणि पाण्डेय किसी कार्यवश मुख्यालय गया हुआ था।वहाँ से जब वह वापस घर की ओर लौट रहा था तभी बनकटवा गाँव के पास अयोध्या-गोण्डा हाइवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गये तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इस दुर्घटना के चलते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं किसी की सूचना पर खोरहंसा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार वर्मा  भाग रहे रोडवेज को पकड़ कर चौकी ले आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ