रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोण्डा।मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को गुरू बनकर ज्ञान बांटा। कॉलेज में पहुंचे एएसपी ने छात्र छात्राओं को गुरु के रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के टिप्स दिए।
अपने शिक्षण पीरियड के दौरान एएसपी ने बताया कि, प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन व सिलेबस की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज एक दिन में नहीं पूरी की जा सकती बल्कि यह रोजाना प्रैक्टिस का विषय है। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र और शांत करने के लिए वह लोग भगवत गीता का अध्ययन जरूर करें। सफलता के मूल मंत्र के बारे में तीन प्रमुख घटकों *लक्ष्य, लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग और परिश्रम इन तीनों को अपना हथियार बनाएं तो निश्चित ही सफलता हासिल कर सकेंगे।
उन्होंने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। बिना परिश्रम के सफलता कतई हासिल नहीं हो सकती। परीक्षाओ में सफलता शॉर्टकट से नहीं हासिल की जा सकती। उन्होंने कहा की न्यूज़ पेपर, अच्छी किताबें और दुनिया के रोल मॉडल्स के बारे में जरूर पढ़ें। इससे उन्हें उनके जीवन दर्शन से परिश्रम करने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा जरूर मिलेगी।


0 टिप्पणियाँ