गोण्डा:छेड़छाड़ के विरोध पर नाबालिग को दबंगों ने पीटा,जिला चिकित्सालय में भर्ती

पुलिस पर एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा करने का आरोप
रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र के एक गाँव में दबंग द्वारा एक नाबालिग से छेड़छाड़ व उसके विरोध पर मारपीट के बावजूद इटियाथोक पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगा है।
बताते चलें कि, थानाक्षेत्र के कठौवा गाँव की रहने वाले पीड़ित कर्ताराम पुत्र मिट्ठू द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक को दिये गये अपने शिकायती पत्र में पुलिस पर यह आरोप लगाया है कि, बीते 28 फरवरी को रात आठ बजे जब उसकी पुत्री रूबी घर पर अकेली थी ,तभी गाँव के ही दबंग युवक सूरज पुत्र जगदीश ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।रूबी के शोर मचाने पर उसकी पत्नी ने मौके पर आकर आरोपी से किसी तरह अपनी लड़की को छुड़ाया व इसकी शिकायत जब दबंग युवक के घर जाकर उसके परिजनों से की तो,युवक के पिता जगदीश, नानबच्चा,ननके व संतोष आदि ने गाली देने के साथ ही लाठी डंडे से पीटने लगे।पीड़ित का आरोप है कि,जब वह इसकी शिकायत ले कर थाने पर गये तो पुलिस मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें वहाँ से चलता दिया। 
थानेदार के बोल।
वहीं जब इस प्रकरण के बावत इटियाथोक प्रभारी संजय कुमार दूबे से बात की गई ,तो उन्होंने इस पर नई कहानी बयां की।उनके मुताबिक दोनो पक्षों के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी ,जिसमें दोनों के विरुद्ध क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि, लड़की के ऊपर मेडिकल रिपोर्ट में कोई गंभीर चोट नहीं आई है,जबकि दूसरे पक्ष के सिर की हड्डी टूट गयी है।उनके मुताबिक लड़की का पक्ष बड़ा मुकदमा लिखवाने का प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि जो भी है ,महिला तीन दिन से जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती है जो इटियाथोक पुलिस की थ्योरी को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ