गोण्डा:छात्रायें माता-पिता व शिक्षकों का करें सम्मान-एएसपी

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में एनएसएस कैडेटों को जागरूक किया 
रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोण्डा।मंगलवार को मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में महिला शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने एनएसएस की महिला कैडेटों को जागरूक किया तथा उन्हें सुरक्षा के गुर सिखाये।
कार्यक्रम में कैडेटों को संबोधित करते हुये एएसपी ने उन्हें महिला सुरक्षा हेतु जरूरी बातों को समझाया तथा उन्हें बेसिक जैसे अपने आसपास विशेष ध्यान रखते हुये अच्छे व बुरे व्यक्तियों की पहचान करने के साथ महिला हेल्पलाइन-
1090,181, 1098, 1076 यूपी-112 तथा थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया व उन्हें विपरीत परिस्थितियों में कैसे अपनी आत्मरक्षा की जाय इसके बारे में भी बताया। 
एएसपी ने कहा कि,बालिकाओं को 
माता पिता व शिक्षकों का सम्मान करना चाहिये तथा उनके द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के पालन करने के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि,दुनिया अच्छे व काबिल लोगों की कद्र करती है,उन्हें अपने आपको इस काबिल बनाना चाहिये कि,जिससे सब उनका सम्मान करें।उन्होंने एनएसएस बालिका कैडेटों से कहा कि,वे किसी भी 
परिस्थितियों में हिम्मत न हारें तथा डटकर उनका मुकाबला करें।एएसपी ने कहा कि,जब भी वह कहीं आयें-जायें व कोई कार्य करें तो अपने परिजनों को भरोसे में लें।तथा अपनी गतिविधियों की सूचना उन्हें दें जिससे उनकी सुरक्षा और भी मजबूती से सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि,अपना कार्य इमानदारी व निडरता के साथ करें तथा आत्मविश्वास मजबूत रखें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, किसी के कहने से कोई गलत नहीं होता अपने ऊपर विश्वास रखकर जीवन में आगे बढ़ें।
अपनी आत्म सुरक्षा स्वयं करने का साहस रखिये,तथा यह मत भूलिये कि,आपकी सुरक्षा के लिये प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत की पुलिस आपके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डा.वंदना सारस्वत,आर एस बघेल समेत अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ