गोण्डा: फर्जी शिक्षक की सेवा समाप्त

रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के वजीरगंज में फर्जी अभिलेख लगाकर शिक्षक की नौकरी कर रहे युवक की लोगों द्वारा शिकायत के उपरांत सेवा समाप्त कर दी गई।  मिली जानकारी के अनुसार जिले के छपिया की ग्राम पंचायत तेजपुर का पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार वर्मा शिक्षा विभाग को गुमराह कर फर्जी अभिलेखों के सहारे शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के हरिहरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी कर रहा था। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। सहायक शिक्षा निर्देशक विनय मोहन ने कहा कि फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक के विरुद्ध होगी कार्यवाही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ