गोण्डा:चुनावों को लेकर सतर्क दृष्टि अपनायें प्रभारी निरीक्षक-एएसपी शिवराज

आगामी पंचायत चुनावों के साथ महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के बावत दी जरूरी हिदायतें
रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोण्डा।रविवार को जिले के थानों व कोतवालियों के निरिक्षण के दौरान एएसपी शिवराज ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर सभी प्रभारियों को सतर्क दृष्टि अपनाने के लिये निर्देश दिये।इसी के साथ उन्होंने कहा कि,जनपद अत्याधिक संवेदनशील है,जिसके चलते चुनावों के दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थित से निपटने के लिये पुलिस कर्मियों को हर तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है।इसी के साथ उन्होंने आने वाले महिला दिवस की तैयारियों के बावत सभी को जरूरी हिदायत दी।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली नगर,देहात कोतवाली, परसपुर, तरबगंज थाने के निरिक्षण के बाद वजीरगंज पहुँच कर थाने में निरिक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने वजीरगंज थाने में कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क समेत अन्य का निरिक्षण कर   इस दौरान उससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिये।
इसी के साथ उन्होंने ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी प्राप्त की तथा इस पर उन्हें निर्देशित किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराधों व अपराधियों के ऊपर वजीरगंज पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाइयों के साथ क्षेत्र के टाॅप टेन अपराधियों व गुण्डा, गैंगेस्टर की कार्रवाईयों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपराध रजिस्टर देखने के साथ लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के बावत हिदायत दी।
उन्होंने पुलिस को चुनावों और भी सचेत रहने की सुझाव के साथ उन्हें अन्य जरूरी निर्देश दिये। 
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों को अपडेट रहने के लिये भी निर्देशित किया।
लगभग एक घंटे तक थाने में मौजूद रहे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज फिर नवाबगंज रवाना हो गये,जहाँ वे नवाबगंज थाने व उमरी बेगम गंज थाने का भी निरिक्षण कर प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ