गोण्डा: खून के काले धंधे में शामिल पाँच गिरफ्तार

अर्से से कर रहे थे बेचने का धंधा
रिपोर्ट:मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले में खून की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ कर इसमें शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जिले के स्वास्थ्य व पुलिस महकमे ने उपलब्धी दर्ज की है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुये डीएम मार्कण्डेय शाही व एस पी शैलेश कुमार पाण्डेय  ने बताया कि,अतिरिक्त प्रभार देख रहे बलरामपुर के औषधि निरिक्षक ओम प्रकाश द्वारा सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब उन्हें सूत्रों से मिली सूचना पर ,कुछ लोग दुखहरण नाथ मंदिर के समीप एससीपीएम अस्पताल के पास मरीजों से पैसा लेकर  खून बेचने का कार्य में लिप्त हैं।जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ व्यक्ति आपस में ब्लड को लेकर कहासुनी कर रहे थे पूछताछ में खून खरीदने व बेचने के धंधे की बात सामने आई तो उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों समेत पुलिस को दी जिस पर नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर बसंत पुत्र सुखदेव, सलाहुद्दीन पुत्र सलीम,अलमास पुत्र मंजूर,इमरान पुत्र मोहम्मद, अनवर व इलियास पुत्र मोहम्मद समी,को गिरफ्तार कर लिया तथा पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने कलीम, साहेब,नान्हू ,एससीपीएम अस्पताल के सिद्धार्थ मिश्रा, के के मिश्रा, तथा जिला चिकित्सालय के राजकुमार चौधरी व शव वाहन चालक चंद्र प्रकाश ,द गोल्डन ब्लड आदि के भी शामिल होने की बात कही।जिसके आधार पर  उनके ऊपर नगर कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ