रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले की इटियाथोक पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से चुराये गये उनसठ हजार रूपये को बाइक के साथ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
को अनावरित करने व इस घटना को अंजाम देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुक्रम में इटियाथोक पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 2 आरोपी धनीराम पुत्र रामराज,व रामबहादुर पुत्र रामप्रकाश को जगदीशपुर बृन्दावन नहर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी शतप्रतिशत धनराशि रू0 59,000 व 1 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों पर बस्ती व जनपद के धानेपुर थाने में चोरी लूट संबंधित कई मामले दर्ज हैं।


0 टिप्पणियाँ