वायो फर्टिलाइजर को गोबर की खाद में मिलाकर डालें, मिलेगी अधिक उपज-डा.ओपी सिंह

बारिश का मौसम गन्ना किसानों के लिये मुफीद
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। एन पी के कन्सार्टियम वायो फर्टिलाइजर को गोबर की खाद में मिलाकर बारिश के इस मौसम में गन्ने के खेत में डालने से जहाँ गन्ने की उपज बढ़ेगी वहीं उनके द्वारा डाली जाने वाली मंहगी रासायनिक खाद नहीं डालनी पड़ेगी व उसका खर्चा बचेगा।जिससे किसानों में  और खुशहाली आयेगी।यह बातें जनपद में आधुनिक गन्ने की खेती के जनक व जिले के गन्ना अधिकारी डाक्टर ओपी सिंह  ने कही है।
उन्होंने कहा कि,बारिश के मौसम में गीली मिट्टी वायो व गोबर मिक्स खाद के लिये बहुत उपयुक्त होती है।इस मौसम में दो लीटर एनपीके कन्सार्टियम वायो फर्टिलाइजर  खेत के हिसाब से गोबर की खाद में मिलाकर खेत में डालने से लगभग डेढ़ गुनी से ज्यादा गन्ने की उपज प्रति हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।वहीं इसके लिये महंगे रासायनिक खाद नहीं डालनी पड़ेगी जिससे जहाँ खेत की मिट्टी पर बुरा असर नहीं पड़ता वहीं किसानों के पैसों की बचत भी होती है।जिसके चलते दोनो ओर से उन्हें फायदा मिलता है। उन्होंने बताया कि,इस मिश्रण को डालने से गन्ने के पौधों को एनपीके  जैविक क्रिया से स्वत: ही प्राप्त होंगे। गन्ना अधिकारी ने बताया कि,जनपद के कई क्षेत्रों के किसान इस प्रक्रिया को अपनाकर लाभवन्तित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि,अन्य किसानों को भी इस बारिश के मौसम में इसका लाभ लेना चाहिये जिससे उन्हें दोनो ओर से लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ