गोण्डा:दबंग कोटेदार ने पहले राशन कम दिया फिर विरोध पर महिला से अभद्रता कर उसका राशन कार्ड फाड़ा

मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के करनैलगंज अंतर्गत ग्राम जहाँगीरवा में अंत्योदय कार्ड होने के बावजूद कम राशन देने की शिकायत पर कोटेदार द्वारा महिला से अभद्रता की गई।जिससे आहत महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर शिकायत की है।
पीड़िता शायरा बानो ने मुख्यमंत्री को दिये अपने  शिकायती पत्र में बताया कि, उसके नाम से अंत्योदय राशन कार्ड जारी है। बीते 26 जून को उसका पुत्र कोटेदार की दुकानपर राशन लेने गया था। जहां उससे कोटेदार ने 140 रुपया लेकर 35 किलोग्राम राशन व 2 किलोग्राम चीनी देकर वापस कर दिया।जब वह  कोटदार के पास शिकायत करने गई तो उसने उससे अभद्रता करते हुए उसके राशनकार्ड का पन्ना फाड़ डाला, साथ ही गाली देते हुये उसका राशन कार्ड निरस्त करवाने की धमकी भी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ