पीड़ित का आरोप पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
मनोज मौर्य
गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ में रविवार को मनबढ़ दबंगो ने 15 साल पूर्व भरी हुई नींव को जबरन ट्रैक्टर से खोदडाला फिर उस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।भू स्वामी द्वारा विरोध करने पर उसपर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया।
लालेमऊ गाँव निवासी रामधन यादव द्वारा कोतवाली में दिये अपने तहरीर में बताया कि, उसके सहन दरवाजे पर उसकी जमीन खाली जमीन है । जिस पर करीब 15 वर्ष पूर्व नींव भरकर करीब 2 फिट ऊंची दीवार करके छोड़ दिया था और उस जमीन को अन्य कार्यों के लिये उपयोग करता चला आ रहा है। रविवार को पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर और हल से नींव को खोदना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई जब वह कोतवाली पहुंचा तो कोतवाल द्वारा उसकी नहीं सुनी गई। उधर कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों को शांति भंग धारा में पाबंद कर करके कार्रवाई की जा रही है।अब सवाल यह है कि,क्या पाबंद करने से दबंग जमीन पर कब्जा व पीड़ित पक्ष की जानमाल सुरक्षित हो पायेगी?
0 टिप्पणियाँ