गोंडा।जिले के नवाबगंज क्षेत्र स्थित कोल्हमपुर इमाम व बैजलपुर इंडियन बैंक शाखा में नेटवर्क ना होने से वहाँ के उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यदि नेटवर्क आया भी तो स्पीड कम होने से जमा निकासी सहित अन्य काम भी बाधित रहे।जिससे कि दूर दराज गाँवो से आए उपभोक्ता घंटों बैठे रहे या फिर बैरंग वापस हो लिए।
बैंक के बाहर बैठे उपभोक्ता राम किशोर, मालती, केशव राम, सुंदरा देवी,लीलावती, ने बताया कि वो सभी सुबह 10.30 से ही बैंक के बाहर बैठे हैं लेकिन नेटवर्क ना रहने से कोई काम नहीं हो पाया है
ऐसे में बैंक की तरफ से नेटवर्क ना होने का बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था जिससे कि लोग अज्ञानता वस घंटों लाइन में लगे रहे
गाँव के पूर्व प्रधान टिंकू सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक मे आए दिन नेटवर्क ना होने की समस्या बनी हुई है जिससे कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


0 टिप्पणियाँ