गोण्डा:करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने गये पति की दर्दनाक मौत

मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया डीह में झाड़ू लगा रही पत्नी को करंट से बचाने गये पति की मौके पर, ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पत्नी को गंभीर अवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहाँ उसका इलाज चल रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक डुमरियाडीह बाजार निवासी शिवम मिश्रा 26, की पत्नी कृष्णावती 24,शनिवार  सुबह लगभग 5:30 बजे छत के कमरे में झाड़ू लगाने आईं। जैसे ही वह कमरे में रखे हुए टेबल फैन को  छुआ तभी उसमें उतरे हुये करंट लगने से वह चिल्लाते हुये जमीन पर गिर गईं।पत्नी की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे शिवम अचानक उठ कर पत्नी को बचाने के चक्कर में पंखे में उतरे हुए  करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।इस दुर्घटना का पता परिजनों को तब चला, जब मृतक की छोटी बहन निधि मिश्रा किसी काम से छत के कमरे में गई तो ,भाई व भाभी को इस हालात में  देख चिल्लाते हुए घर के अन्य सदस्यों को सूचित किया। परिजनों  ने तत्काल  मेन स्विच ऑफ कर आनन-फानन में  दोनों को गोंडा एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां पर शिवम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी पत्नी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।जैसे ही इसकी सूचना बाजार में पहुंची तो वहाँ मातम छा गया।परिजनों के मुताबिक  मृतक की अभी 1 महीने पहले शादी हुई थी किसी को क्या पता था कि ऐसी भी अनहोनी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ