मुकेश बने प्रदेश सचिव तो नदीम कांग्रेस के शहर अध्यक्ष

मनोज मौर्य

गोंडा-युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी मुकेश अवस्थी को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया है।

मुकेश अवस्थी अभी जल्द ही कांग्रेस में आए हैं।इसी के साथ  नदीम को युवा कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। दोनो के बारे जिले के कांग्रेस नेर्तुत्व ने बताया कि,दोनो ही लोग बहुत मजबूत एवं संघर्षशील कार्यकर्ता है।इन लोगों के आने से पार्टी और मजबूत होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र पटेल पूर्व  सांसद विनय पांडे, विधायक रघुराज उपाध्याय पूर्व विधायक बलरामपुर धीरू सिंह जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक तिवारी "नीरज" जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे जिला युवा कांग्रेस महासचिव बरकतुल्लाह, अजय वर्मा तिलक राम प्रजापति प्रधान मल्हीपुर आदि लोगों ने दोनों को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ