चोरों से मस्जिद भी महफ़ूज नहीं,ग्रिल उखाड़ की चोरी

मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गये।बीती रात चोरों ने थानाक्षेत्र के कल्यानपुर गाँव में स्थित एक मस्जिद से ग्रिल उखाड़ कर हजारों का सामान उड़ा ले गए।सुबह जब नमाज़ियों को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
नवाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर के मजरे 
पूरे चांद खां स्थित मस्जिद में बीती रात अज्ञात चोर मस्जिद के पीछे से जंगले मे लगी ग्रिल उखाड़ कर घुस आये और आलमारी में रखा हजारों रुपये का वायरिंग का सामन चुरा ले गए।गाँव के ही सज्जाद खान ने थाने पर तहरीर दी है।वहीं 
मस्जिद के इमाम चांद मोहम्मद ने बताया कि इससे पहले भी मस्जिद में दो बार चोरी हो चुकी है जिसमें सोलर प्लेट और बैटरी चोर उठा ले गये,जिसकी सूचना भी पुलिस को दी थी।पर कोई कार्रवाई ना होने से चोरों के हौंसले बुलंद हैं
थाना प्रभारी नवाबगंज राजेश सिंह ने कहा कि, मामले में तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ