स्नान करने गई किशोरी सरयू में डूबी,मौत

नहाते समय गहराई में फिसला था पैर
मनोज मौर्य
गोंडा - जिले के करनैलगंज में शनिवार सुबह सरयु नदी में मां के साथ स्नान करने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई।बताया जाता है कि,नदी में नहाते समय किशोरी फिसल कर गहराई में चली गई थी।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू टीम से रेस्क्यू करा काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने में कामयाबी पाई। 
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चौरी-चौरा निवासी वर्तमान में करनैलगंज के मेंहदीहाता में रहने वाली 14 वर्षीय सिम्मी पुत्री बड़कऊ शनिवार सुबह अपनी माँ के साथ नहाने सरयू घाट पर गई थी।जिसमें नहाते समय सिम्मी का पैर फिसल गया तथा वह नदी की गहराई में चली गई।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर स्थानीय पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोरों के साथ ही बाराबंकी से गोताखोरो को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। काफी देर मशक्कत करने के बाद बाराबंकी व स्थानीय गोताखोरो ने शव को खोजकर नदी से बाहर निकाला। उधर लड़की के नदी में डूबने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ