किसान नौजवान पटेल यात्रा के मद्देनजर जनपद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सरदार पटेल संस्थान द्वारा  नरेश उत्तम पटेल को कमलेश के समर्थन में दिया ज्ञापन
मनोज मौर्य 
गोण्डा।बीते 29 अगस्त को सीतापुर से प्रारंभ किसान नौजवान पटेल यात्रा 49 जिलों से होते हुए 31 अक्टूबर को प्रयागराज में सरदार बल्लभ पटेल के जयंती पर समाप्त होगी।जिसके क्रम में इस 
यात्रा के जनपद पहुँचने पर रास्ते में सैकड़ो स्थानों पर  जगह जगह स्वागत किया गया।
मुख्यालय स्थित सरदार पटेल संस्थान में पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत पटेल समुदाय द्वारा किया गया।संस्थान की मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने बुके देकर स्वागत किया।वही संस्थान के पदाधिकारियों ने माल्यर्पण किया।मुख्य ट्रस्टी ने सरदार पटेल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके  पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य ट्रस्टी को सपा की टोपी पहना कर प्रारम्भिक सदस्यता ग्रहण कराया। जबकि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा व सरदार पटेल संस्थान द्वारा संस्थान के साथ 4 लाख पटेलों की सदस्यता लेने की जानकारी देने के साथ श्रीमती कमलेश निरंजन को सपा का मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने सम्बंधित एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष को दिया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने  कांग्रेस और भाजपा के नीतियों और किसान,मजदूर,छात्रों,अध्यापकों,पिछड़ों की उपेक्षा करने की बात कही,पटेल ने कहा अब सभी एक जुट होकर अबकी बार सपा की सरकार बनाने की अपील की।
सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कटियार,पूर्व मंत्री व मुख्य सचेतक नरेंद्र कुमार वर्मा,प्रोफेसर सचान,जिलाध्यक्ष पप्पू यादव,पूर्व विधायक रमेश गौतम सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया।संचालन शिव प्रसाद वर्मा ने किया।
इससे पूर्व मुख्यालय स्थित मेरी गोल्ड लान में सदर से प्रत्यासी के संयोजन में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को श्री पटेल द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी व एक जनसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान सूरज सिंह ने सरदार पटेल संस्थान में सरदार पटेल की भव्य मूर्ति लगाने की घोषणा की।सभा को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ