गोण्डा- दुष्कर्म का आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

रामनरेश गुप्ता 
धानेपुर,गोण्डा। जिले की धानेपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। 
थानाक्षेत्र के घूरपुरवा मेघवा  के रहनेवाले मो.मुस्लिम पुत्र अब्दुल्ला ने थानाक्षेत्र की ही रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।जिसमें धानेपुर पुलिस ने तत्काल  कार्यवाही करते हुए  आरोपी अभियुक्त को महज  24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। 
थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि,आरोपी को न्यायालय भेजा गया था जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ