गोण्डा-शार्टसर्किट से लगी आग, लोकवाणी केंद्र जलकर खाक,70 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख का सामान स्वाहा

मनोज 
गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंश पुर गांव में स्थित एक लोकवाणी केंद्र पर शार्ट शर्किट के चलते लगी आग से 70 हजार की नगदी सहित लाखों का सामान जल कर हुआ राख हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के हरिवंश पुर गांव में स्थित सत्यानंद पाठक पुत्र श्रवण कुमार पाठक के लोकवाणी केंद्र में मंगलवार की सायं करीब 6 बजे शार्ट शर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता तब तक आग नें पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देख कर मौके पर पहुंचे गांव वालों नें कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में खड़ी अपाची मोटरसाइकिल,तीन लैपटॉप,तीन प्रिंटर,तथा लगभग 70 हजार रुपए नगद जल कर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हलका लेखपाल कृष्णा वती तथा प्रधान दुर्गेश पांडेय नें नुकसान का आंकलन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ