गोण्डा।पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीती रात्रि से हो रही लगातार बरसात ने जहाँ अचानक ठंढ को बढ़ा दिया है,वहीं सब्जियों की फसलें को खासा नुकसान पहुंचा है ।जिससे आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि देखने को मिल सकती है तथा पहले से ही मंहगाई से परेशान लोगों की परेशानियों में आगे और इजाफा होगा।
बताते चलें कि,पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर भारत में मौसम खराब हुआ है। जिसके कारण जनपद में मंगलवार की रात्रि से शुरू हुई तेज पछुआ हवावों के साथ बूंदाबांदी व तेज बारिश से जहाँ तापमान में गिरावट आई है वहीं ठिठुरन बढ़ गई है।इस बे मौसम बारिश ने पहले से ही मौसम की मार से बेहाल चल रहे सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों की मुसीबतें भी बढ़ गईं हैं। इस बेमौसम बरसात ने गोभी,मटर ,टमाटर के साथ अन्य फसलों के साथ अन्य सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
बताते चलें कि,जनपद के वजीरगंज विकास खण्ड सब्जियों का उत्पादन सबसे अधिक होता है।वहां के गोभी व टमाटर की खेती करने वाले किसान राजकरन मौर्य,जगराम, बाबादीन आदि ने बताया कि,पूर्व में लगातार बारिश के चलते दो बार गोभी व टमाटर के पौधे नष्ट हो गये ।तीसरी बार देर से गोभी के पौधों को उगाकर उन्हें खेत में लगाया।जो अब तैयार हुआ था ।शुरूआती दो बार तो उन्हें अच्छी कीमत मिली ,पर अब इस बेमौसम बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया । अब गोभी की फसल एक साथ तैयार हो जायेगी जिससे उसे औने-पौने में बेचना पड़ेगा तथा आगे इसके कम हो जाने से इसके रेट में बेतहाशा वृद्धि हो जायेगी जिससे यह मंहगे होकर आम लोगों की समस्या बढ़ायेंगे।
बताते चलें कि,इस बारिश से पहले से ही पीछे चल रहीं तंबाकू समेत अन्य नगदी फसलें भी खराब हो सकतीं हैं। जिससे इनके उत्पादन पर असर पड़ेगा व इनके मूल्य में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।


0 टिप्पणियाँ