गोंडा।जिले के करनैलगंज में लग्जरी कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे करनैलगंज सीएचसी लाया गया व उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना करनैलगंज से आठ किलोमीटर दूर गोंडा- लखनऊ हाइवे स्थित ग्राम मसौलिया के पास की है। शुक्रवार को दोपहर बाद ग्राम कैथौली निवासी अम्बरलाल उम्र 19 वर्ष अपनी मां रानी उम्र 48 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर भँभुआ आया था। जहां से मां बेटे दोनों वापस घर जा रहे थे। उनके पीछे एक बाइक सवार व्यक्ति भी पीछे चल रहा था। यह लोग मसौलिया चौराहे के पास पहुंचने ही वाले थे। उसी बीच पीछे से काफी तेज गति से पहुंची कार ने बारी बारी से दोनों बाइक में जोरदार ठोकर मारा। जिससे दोनों बाइक पर सवार तीनो लोग सड़क पर गिर गये। जहां रानी 48 वर्ष निवासी ग्राम कैथौली व दूसरे बाइक पर सवार आलोक मिश्रा 24 वर्ष निवासी ग्राम पयासी पुरवा गरसार थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अम्बरलाल भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया जहां कैथौली के मजरा दर्शन सिंह कोंडरी निवासी प्रत्यक्षदर्शी आशीष सिंह ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। घटना के बाद तीनों लोग कार छोड़कर फरार हो गये। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रानी 48 वर्ष निवासी ग्राम कैथौली व दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार आलोक मिश्रा 24 वर्ष निवासी ग्राम पयासी पुरवा गरसार थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ