गोण्डा- नहीं उतरी लाकडाउन की खुमारी,शिक्षक नहीं आते विद्यालय

कभी - कभार आने वाले शिक्षकों से शिक्षण कार्य प्रभावित,शिकायत
मनोज 
गोंडा।कोरोना महामारी के चलते जहाँ लंबे समय तक विद्यालय बंद रहने के चलते छात्र पहले से ही पीछे हैं, वहीं विद्यालयों के खुलने के बाद शिक्षकों का बराबर विद्यालय न पहुंचने से वहाँ शिक्षण कार्य प्रभावित होने के साथ और भी पीछे जा रहा है।ऐसा लगता है जैसे शिक्षक लाकडाउन की खुमारी से अभी बाहर नहीं निकल पाये हैं। बहरहाल इसका खामियाजा छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी भुगतना पड़ रहा है। 
जिले के शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के ग्राम पंचायत उसरैना के मजरा  ठडक्की पुरवा में स्थित प्राइमरी विद्यालय में 
3 शिक्षकों की तैनाती है। जिसमें प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार, सहायक अध्यापक अनिल कुमार व महिला शिक्षिका सुमन यादव हैं जो कभी कभार ही विद्यालय में  आते हैं, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि अभिभावकों द्वारा इनकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, परंतु ये अपनी हनक के चलते विद्यालय नहीं आते।कभी - कभार यदि ये आते भी हैं तो इनका उस दिन भी विद्यालय के समय से आने के बजाय अपने समय से आना पसंद करते हैं। शुक्रवार को शिक्षिका सुमन यादव 9 बजे के बजाय  12:00 दोपहर  विद्यालय में पहुँचीं।वहीं प्रधानाध्यापक व दूसरे शिक्षक के बारे में पूछने पर बताया कि, वह आज विद्यालय नहीं आए हैं। बता दें कि,शिक्षकों के विद्यालय में न आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है ।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शिक्षकों के विद्यालय में न आने की शिकायत अभिभावकों ने की है। शीघ्र ही सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध जिला अधिकारी मारकंडेय शाही से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ