नवाबगंज ,गोंडा। गन्ना लदा ट्रॉला पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया!
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव में नवाबगंज-तरबगंज मार्ग बुधवार-गुरूवार की रात करीब एक बजे एक गन्ना लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार बृजेश यादव पुत्र जग जीवन यादव उम्र 26 वर्ष निवासी गांव घोडहन पुरवा ऐली परसौली थाना उमरी बेगमगंज अपने गाँव से बड़े ट्रॉला पर गन्ना लाद कर मसौधा मिल ले जा रहा था कि लौव्वाबीरपुर में अनियंत्रित होकर ट्राला खाई में पलट गया जिससे ट्रैक्टर चला रहे बृजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया
प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ