न्याय की आस में थाने का चक्कर काट रही पीड़िता ने लगाई एसपी से गुहार
मनोज
गोण्डा। जिले के कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र में एक महिला की बैनामे की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगो ने ट्रैक्टर ट्राली व अन्य कृषि यंत्र रखकर कब्जा कर लिया।जब इसकी शिकायत पीड़िता थाने पर करने गई तो पुलिस ने कार्यवाही के बजाय उसे आजकल के फेर में फंसा दिया।थाने के बार-बार चक्कर काटने के बावजूद जब उसकी थानेदार द्वारा नहीं सुनी गई तो उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिरास के निवासी सुशीला पत्नी देवमणि ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए अपने शिकायती पत्र में बताया कि,कुछ समय पूर्व उसने गांव के ही माधव राज से चार डिसमिल जमीन बैनामा लिया था जिस पर गाँव के राजेश शुक्ला,रामेश्वर ,राम देव ,बड़के द्वारा दबंगई से उसके बैनामे की जमीन पर ट्रैक्टर ,ट्राली,कल्टीबेटर, गन्ना बोनी की मशीन आदि रख कब्जा कर लिया है।उसके विरोध करने पर दबंगो ने गाली देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। शिकायती पत्र के मुताबिक उसने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर लेकिन थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार द्वारा उसे
आजकल के फेर में फंसा कोई कार्यवाही नहीं की।वहीं पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने सेमहिला को गांव के दबंगों द्वारा जानमाल की धमकी बराबर दी जा रही है।वहीं इस बारे में जब
थानाथ्यक्ष प्रबोध कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, दोनो पक्षों को उनके अभिलेखों समेत थाने पर बुलाया गया था।जहाँ वहाँ राजस्व टीम के न आने के चलते मामले को निपटारा नहीं किया जा सका है। जल्दी ही इसका निपटारा करा दिया जाएगा।बहरहाल थानाध्यक्ष कुछ भी कहें पर पुलिस के खेल से सभी वाकिफ हैं ।पीड़ित है तो आरोपी नहीं, दोनो हैं तो राजस्व टीम नहीं इसी में इस तरह पीड़ित को उलझा कर पुलिस अपना उल्लू सीधा करती है।
क्या कहते हैं डीआईजी?
जब इस प्रकरण से डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि,पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जायेगा,और आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ