मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले में गन्ना ट्रालियों के कारण दुर्घटना न घटे इसके तहत बलरामपुर व मैजापुर चीनी मिल में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में वहाँ आने वाली गन्ना ट्रालियों पर आर.आई. टेक्निकल संजय कुमार द्वारा रेट्रो रिफलेक्टिव टेप चिपकाया गया।तथा इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित भी किया गया।
आर .आई संजय कुमार ने बताया कि,गन्ना मिलों के पेराई के सीजन में ट्रालियों से गन्ने की तौल कराने तौल केन्द्रों व मिल आने वाले ट्रैक्टर व ट्रालियों के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यह रेट्रो रिफलेक्टिव टेप आवश्यक है ।जिसके ट्रालियों पर चिपके से ही वह दूसरे वाहनों व बाइक सवारों को स्पष्ट दिख सकेंगे, जिससे दुर्घटना नहीं घट सकेगी।इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन कर यह ट्रालियों आदि पर चिपका कर उनके चालकों जरूरी निर्देश दिये गये हैं।
इस कार्यक्रम में मैजापुर मिल के प्रधान प्रबंधक पवन चतुर्वेदी, सेफ्टी हेड विनोद सिंह व विवेक कुमार, प्रशासन प्रबंधक सौरभ गुप्ता, सिक्योरिटी आफिसर बृजेश तिवारी, लीगल आफिसर प्रकाश सिंह, यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी आदि रहे।


0 टिप्पणियाँ