गोण्डा-युवती ने आत्मदाह का रचा स्वांग, वृद्धा के साथ पुलिस को कर रही ब्लैकमेल

40 वर्षों से लगी है पीड़िता की चक्की, तीन वर्ष पूर्व लिया था बैनामा
मनोज 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज में एक युवती द्वारा एक वृद्धा के बैनामे की भूमि हड़पने में नाकाम होने पर आत्मदाह का स्वांग रच पीड़िता व पुलिस को  ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
करनैलगंज कस्बे के मेंहदीहाता की रहने वाली पीड़िता कृष्णावती मौर्य पत्नी स्व:विश्वनाथ मौर्य ने रोते हुए बताया कि,उनके बड़े लड़के की करीब चालीस वर्षों से कस्बे के बालूगंज में अनिरुद्ध मिश्रा पुत्र राम बिहारी मिश्रा  के मकान में आटे की चक्की संचालित है । जिसका बैनामा भूमि के मालिक अनिरूद्ध मिश्रा से 2019 में करा लिया था।
कृष्णावती द्वारा जब भूमि के खाली पड़े हिस्से पर निर्माण कराना चाहा तो बालूगंज मोहल्ले के रहने वाले एक दबंग सभासद शिवाभट्ट व उसकी बहन ने अपने रसूख का इस्तेमाल माल कर निर्माण को रुकवा दिया व उसका कथित किराया नामा उसके पास होने की बात कहकर  भारी भरकम रूपये की मांग पीड़िता से करने लगी।जब इसकी शिकायत स्थानीय कोतवाली में कृष्णावती द्वारा की गई तो वहां प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोनो पक्षों से भूमि के मालिकाना कागजात प्रस्तुत करने के लिये कहा ।जिसपर पीड़िता द्वारा सभी कागजात तो प्रस्तुत कर दिया गया पर सभासद शिवा भट्ट व उसकी बहन अंजलि भट्ट वहाँ गये ही नहीं। जिस पर वैध कागजातों के आधार पर जब  पीड़िता कृष्णावती द्वारा अपनी बैनामे की भूमि पर निर्माण शुरू किया तो साजिशन निर्माण रुकवाने के उद्देश्य से अंजली द्वारा सभासद भाई की शह पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर कोतवाल पर पांच लाख  रूपये लेकर निर्माण करवाने का फर्जी आरोप लगाते हुये विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की बात कहते हुये शिकायत कर दी तथा वह वहाँ पहुँचकर विधानसभा के सामने आत्मदाह का स्वांग रचने लगी। जिस पर वहाँ मौजूद सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसे हजरतगंज कोतवाली लाया गया।मामला राजधानी से संबंधित होने का तत्काल उसे फायदा मिला पीड़िता की बैनामे की भूमि पर हरकत में आये प्रशासन ने 145/46 की कार्रवाई कर अपना ताला लगा दिया व दोनो पक्षों को अपना-अपना कागजात एसडीएम करनैलगंज के सामने पेश करने को कहा गया। बहरहाल पीड़िता अपने बैनामे व दाखिल खारिज के साथ अन्य कागजातों को लेकर न्याय के लिये दर-दर भटकने को मजबूर है।वहीं दबंग समझौते के एवज में  उससे रूपये की मांग करते हुये उसे जमीन पर कभी निर्माण न करने देने की धमकी दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ