मनोज मौर्य
गोण्डा।निष्पक्ष हो अपने पसंद के उम्मीदवारों को निडरता के साथ करें वोट तथा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले व मतदाताओं के साथ-साथ मतदान प्रभावित करने वालों के विरूद्ध पुलिस कड़ाई से निपटेगी व कड़ी कार्रवाई करेगी यह बातें मंगलवार को
आगामी चुनावों के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कही।उन्होंने इसी के साथ लोगों को कोविड के मद्देनजर मास्क लगाने के साथ दैहिक दूरी बनाने के लिये समझाते हुये कहा कि,खुद भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
बताते चलें कि,लोगों में निडरता हो तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिये आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम ने आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत थाना को0 नगर के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में पैरामिलिट्री/भारी पुलिस बल व मोटरसाइकिल दस्ते के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा लोगों से संवाद स्थापित कर कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने हेतु सुरक्षा का एहसास कराया गया।


0 टिप्पणियाँ