गोंण्डा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पंतनगर में संचालित वृद्धा आश्रम में खिचड़ी पर्व के शुभ अवसर पर कम्बल, शाल, मास्क वितरण व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अतिथि सांख्यिकी अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ रामाज्ञा मौर्या व युवा सोंच के संस्थापक/युवा समाजसेवी अनिल कुमार सिंह द्वारा वृद्धजनों को कम्बल वितरण किया गया। जिला संवाददाता हि.दै. विधान केसरी/ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा व उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कड़ाके की ठंड में वृद्धाआश्रम के अंदर जीवन व्यतीत कर रहे लगभग 08 दर्जन वृद्धों व असहायों को कम्बल व मास्क वितरण किया गया। वृद्धा आश्रम में पुरुषों को कम्बल व महिलाओं को ऊनी साल व मास्क वितरित करने के पश्चात सभी वृद्धजनों को पत्रकारों द्वारा खिचड़ी परोसकर वृद्धजनों को खिलाकर आशीर्वाद लिया गया। कम्बल वितरण में मुख्य रूप से उपायुक्त उद्योग राम मिलन, सांख्यिकी अधिकारी एचपी मौर्य,अंजनी यादव, विनय मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा है। उक्त अवसर पर पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, राकेश चौधरी, मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अहसन, तहसील करनैलगंज अध्यक्ष गुलरेज खान, जीतलाल गोस्वामी, इटियाथोक से बीएन तिवारी व सूरज शुक्ला, मोतीगंज से सुरेश तिवारी, अजीजुद्दीन सिद्दीकी, प्रेम कुमार गुप्ता, मनोज मौर्या, आरसी पांडेय, बजरंग त्रिपाठी ट्रैफिक विभाग के प्रभारी टीआई रविन्द्र सिंह यादव, हे.कां. राकेश यादव,कां सत्य प्रकाश यादव सहित दर्जनों पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ