गोण्डा-वाहनों का फिटनेस करायें स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य,लापरवाही पर होगी कार्यवाही

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने दिये जरूरी निर्देश 
मनोज मौर्य 
गोण्डा। आगामी चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन हेतु जनपद के सभी स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस करा उसे तैयार कर लें।जिससे कि,निर्वाचन कार
इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस बावत जिला पंचायत सभागार आयोजित एक बैठक में मौजूद विद्यालय प्रबंधकों व शिक्षा विभाग, आरटीओ व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कही मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव ने कही।उन्होंने वहाँ मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि,इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
बैठक में मौजूद सहायक संभागीय परिवहन अधीकारी बबिता वर्मा ने बताया कि,फिटनेस कराने हेतु सभी विद्यालयों को नोटिस दे दी गयी है।जिसमें अब तक कतिपय विद्यालयों द्वारा इस पर अबतक सकारात्मक  प्रतिक्रिया नहीं दी है।जिसे गंभीरता से लिया गया है।उन्होंने बताया कि, सभी प्रबंधकों को निर्देश दे दिया गया है कि,अपने वाहन व चालक तैयार रखें। बैठक में राजस्व अधिकारी द्वारा यात्री कर अधिकारी को स्कूलों से संपर्क कर उन्हें सूचना देने के लिये निर्देशित किया गया है तथा जो विद्यालय चुनावों में सहयोग न करें उनके विरुद्ध विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने के लिये निर्देश दिया गया है। बैठक में कुछ विद्यालय  प्रबंधकों द्वारा अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जिसका तत्काल निराकरण जयनाथ यादव व बबिता वर्मा द्वारा कर दिया गया। बैठक में समय से वाहन न उपलब्ध कराने तथा नोटिस व अधिग्रहण आदेश प्राप्त करने में आनाकानी पर संबंधित विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की बात कही गयि। बैठक में कहा गया कि, वाहन उपलब्ध कराने वाले स्वामी अपने बैंक पासबुक की काॅपी उपलब्ध करायें। बैठक में आर. आई.टेक्निकल संजय कुमार व विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ